रायपुर
भाजपा महिला मोर्चा करेगी 7 को उग्र प्रदर्शन, देशभर की महिलाएं इस घटना से व्यथित है : शालिनी राजपूत
05-Jul-2022 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई जांजगीर निर्भया कांड के विरोध में 7 जुलाई को उग्र प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करेगी साथ ही पीड़ित पक्ष को तत्काल न्याय मिले इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जुटेगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जांजगीर के पोड़ीभाटा पहुंच कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली व पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देश भर में महिलाओं में आक्रोश है व इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला के साथ हो रहे अत्याचार के मामले में असंवेदनशील है और अपराध के बढ़ते घटनाओं को छिपाया जा रहा है यही कारण है कि अपराधियों के मनोबल लगातार मजबूत होते जा रहे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे