रायपुर
पांच दुकानें तोडक़र 12 हजार फीट सरकारी भूमि से कब्जा हटाया
04-Jul-2022 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जुलाई। सरकारी भूखण्डों पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान नगर निगम ने फिर शुरू किया। आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जोन 10 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩदस्ता की टीम के साथ मिलकर जोन 10 के तहत आने वाले लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत आने वाले गोवर्धन चौक के समीप लगभग 12 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने अभियान चलाकर शासकीय भूमि पर निर्मित की गयी 5 अवैध दुकानों को थ्री डी मशीन की सहायता से तोडक़र शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे