रायपुर
सेवा भारती के निशुल्क शिविर में सैकड़ों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
04-Jul-2022 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। सेवा भारती रायपुर महानगर इलाई ने रविवार को डॉ राधा कृष्णा स्कुल विकास नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया। शिविर में नाक कान गला रोग हेतु अहलुवालिया हॉस्पिटल, डॉ. ओमेश भगत वी.वाय. हॉस्पिटल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी पंजवानी एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ राजपाल सिंह ने अपनी सेवाएं दी, शिविर में मुख्य रूप सें सम्मिलित मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, शिव शरणागत, प्रवीण सरकार, आकाश, गौरव, चीनू मुकुल वर्मा, शुभम बघेल, रोमेश मिश्रा कार्यक्रम संयोजक व आयोजन कर्ता रवीश गुप्ता, विनोद कुमार जॉभुलकर विन्नु भाऊ उपस्थिति थ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे