रायपुर
याद ए रफी आज
03-Jul-2022 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जुलाई। गीत-संगीत की चाह रखने वालों के लिए एक लग तरह का प्लेटफार्म देने वाले द कराओके क्लब द्वारा रविवार को याद ए रफी, याद ए अजीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से मायाराम सुरजन लोकायन रजबंधा मैदान में कार्यक्रम संपन्न होगा। क्लब प्रमुख विजय कोठारी ने यह जानकारी दी। विजय ने बताया कि कार्यक्रम में कई महानुभवों के साथ प्रस्तुति देने वाले शामिल होंगे।
गौरतलब है कि द कराओके क्लब का गठन पुलिस कर्मचारियों ने मिलकर किया था। व्यस्त व तनावपूर्ण माहौल के बीच वर्दीवालों को कुछ समय के लिए सुकून देने गीत-संगीत का मंच तैयार किया। अभी तक क्लब द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में भी बड़ा कार्यक्रम किया जा चुका है। जिसमें विभाग के कई वरिष्ठ अफसर भी पहुंचे थे। पुलिस स्टाफ से गीत-संगीत में रूचि रखने वालों ने भी अपनी प्रस्तुति दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे