रायपुर

सीएम हाउस का घेराव स्थगित किया सफाई कर्मियों ने
03-Jul-2022 5:46 PM
सीएम हाउस का घेराव स्थगित किया सफाई कर्मियों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। सरकारी स्कूलों के सफाई करने वाले कर्मचारी अपने  नियमितीकरण की मांग को लेकर 135 दिनों से राजधानी में धरने पर बैठे हुए है।  सरगुजा में इन कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय से बात की है। उसके बाद रविवार को तय सीएम हाउस घेराव  स्थगित कर दिया गया है।

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बताया कि, आज संघ की ओर से मुख्यमंत्री निवास घेराव का निर्णय लिया गया था लेकिन शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने संघ के सदस्यों से बात करने के लिए बुलाया। इस पर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से बात करने सरगुजा पहुंचे है। वहां उनसे बात हो रही। अगर यह बात सकारात्मक होती है और हमारी मांग के पक्ष में निर्णय लिया जाता है तो हम अपने हड़ताल को स्थगित करेंगे। नहीं तो अगले एक-दो दिन में फिर से रणनीति बनाकर उग्र प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस घेराव करेंगे।


अन्य पोस्ट