रायपुर

उदयपुर के हत्यारों से क्या संबंध भाजपा स्पष्ट करे-सीएम बघेल
03-Jul-2022 5:37 PM
उदयपुर के हत्यारों से क्या संबंध भाजपा स्पष्ट करे-सीएम बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। भेंट मुलाकात दौरे पर कोरिया रवाना होने से पहले  सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा की।  उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना निसंदेह निंदनीय है।इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए उतनी कम है। मैंने कई बार बोला है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए भी सोचना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हत्यारों से उनके क्या संबंध है? जो सोशल मीडिया में चल रहा है उसे जनता के बीच में भाजपा को बताना चाहिए की साम्प्रदायिकता बिगाडऩे के लिए तो ये कहीं नहीं किया जा रहा है ।

भेंट मुलाकात के दौरान लोगों की क्या मांगे आ रही है इस को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सबसे ज्यादा बैंकों को लेकर आदिवासी क्षेत्रों में उत्सुकता हैं। आदिवासी भाई-बहन बैंक मांग रहे हैं। उसके बाद स्कूल ताकि शिक्षा बेहतर हो सके बच्चों की यह मांगे मेरे सामने भेंट मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा आई है।


अन्य पोस्ट