रायपुर

रथ यात्रा से घर लौटते बदमाश ने हमला किया
02-Jul-2022 6:04 PM
रथ यात्रा से घर लौटते बदमाश ने हमला किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। रथ यात्रा से घर लौटते वक्त दो बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर दी। धारदार चीज से युवक के चेहरे पर चोट पहुंचाया और वहां से भाग गए। तरूण नगर में रहने वाले कुणाल हरपाल की शिकायत पर दिलकश और सम्मी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। दिलकश रिकार्डेड बदमाश है। पुलिस ने बताया, कुणाल रथ यात्रा के दौरान बीटीआई ग्राउंड पहुंचा था। यहां अपने दोस्त इमरान से मिला। इसके बाद वह घर लौट रहा था, तभी तरूण नगर तालाब के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। दिलकश ने गोली खाने के लिए पैसे मांगे। कुणाल ने पैसे देने से मना कर दिया तभी दिलकश के साथ सम्मी ने गाली गलौज शुरू कर दी। कुणाल ने जब इसका विरोध किया तभी दोनों आरोपियों ने मिलकर कुणाल की पिटाई कर दी। दिलकश ने अपने जेब से कोई धारदार चीज निकाला और इसके बाद कुणाल के चेहरे पर वार कर दो जगह चोट पहुंचाया। इसके पहले कुणाल पुलिस तक पहुंच पाता दोनों हमलावर फरार हो गए। इसके पूव्र मोवा क्षेत्र में चाकूबाजी की बड़ी वारदात में दिलकश का नाम सामने आ चुका है।


अन्य पोस्ट