रायपुर

जय स्तंभ के पास बेच रहे थे बीयर, पुलिस ने दो को दबोचा
02-Jul-2022 6:04 PM
जय स्तंभ के पास बेच रहे थे बीयर, पुलिस ने दो को दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक के पास बीयर का अवैध कारोबार करने वाले दो लोगों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी जय साहू और सुबोध साहू दोनों मूलतया निवासी ओडिशा को दबोचा गया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा। मौके से इनके पास रखे 30 नग बीयर की बरामदगी की। साथ में दोपहिया जब्ती कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया, आरोपी रथ यात्रा के दिन भीड़ का फायदा उठाकर बीयर खपाने की फिराक में पहुंचे थे। शाम छह बजे आरोपियों के संदिग्ध कारोबार करने के बारे में सूचना मिली थी। आरोपी एक बोरी में बीयर भरकर बाजार तरफ निकले थे। इसी दौरान गश्त टीम को उनके पीछे रवाना कर मौके पर पकड़ा गया। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद शक है कि दोनों का किसी बार से संबंध हो सकता है। संभवतया वहां से बीयर लेने के बाद उसके अवैध कारोबार की तैयारी की थी।


अन्य पोस्ट