रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। पुरानी रंजीश के चलते मौदहापारा थाना क्षेत्र में चार लोगों ने हत्या की नीयत से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। तलवार चलाकर जख्मी करने के बाद सभी भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी।
मौदहापारा में रहने वाले हफीजउद्दीन की शिकायत पर चार आरोपी गफ्फार, सानू, आसू और आलू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। 27 जून की रात पुरानी रंजीश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना कल्लू गैरेज के पास की है। बताया गया चार में से तीन आरोपी रजबंधा मैदान के पास रहने वाले हैं। प्रार्थी का कहना है वह 8 बजे मैं स्कूटी से अपने दोस्तों से मिलने निकला था। तभी आोपियों ने उसे रजबंधा मैदान के पास रोक लिया। यहां गफ्फार अपने साथ में सानू आसू तथा आलू के साथ आया। तीनों अपने साथ में तलवार रखे हुए थे। आरोपियों ने तीन साल पहले कल्लू गैरेज के पास बैठने हुए झगड़े की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान चारों ने मिलकर तलवार से सिर में हमला कर दिया।
हमला रोकने की कोशिश में चाथ में चोट लगा। कलाई के ऊपर चोट पहुंचाया। जख्मी हा जाने के बाद किसी तरह से घर पहुंचा। इसके बाद घरवाले उसे अस्पताल ले गए। परिजनों की सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ में कार्रवाई की।