रायपुर

द्रौपदी मुर्मू और डॉ. रमन की फोन पर गुफ्तगु, 15 को आ रहीं
02-Jul-2022 5:38 PM
द्रौपदी मुर्मू और डॉ. रमन की फोन पर गुफ्तगु, 15 को आ रहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने जनसंपर्क अभियान के तहत 15 जुलाई को रायपुर आ रही हैं। ज्ञात हो की मतदान 18 जुलाई को होना है।  इससे पहले उन्होंने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से फोन पर चर्चा श्रीमती मुर्मू रायपुर आने के बाद एक निजी होटल में भाजपा, बसपा, और जोगी कांग्रेस के विधायकों से मिलेंगे।  पहले यह कार्यक्रम ठाकरे परिसर में करने का प्रस्ताव था, लेकिन बसपा और जोगी कांग्रेस के विधायकों के रूख को देखते हुए निजी होटल में व्यवस्था की जा रही है। उसके बाद भी अभी यह तय नहीं है कि बसपा और जोगी कांग्रेस के विधायक उस होटल में आएंगे या अलग से मिलेंगे। खबर यह भी है कि भाजपा कुछ गणमान्य नागरिकों से भी मुर्मू की मुलाकात कराएगी। इनमें पद्मश्री, पूर्व सांसद भी होंगे।  द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ से 19 विधायकों, 9 लोकसभा, और एक राज्यसभा सांसद का वोट मिलना तय है। मुर्मू के आदिवासी समुदाय से होने के कारण भाजपा, कांग्रेस के आदिवासी विधायकों से भी मतदान का आग्रह करेगी।


अन्य पोस्ट