रायपुर

शराब पीने रोका महिला से मारपीट
02-Jul-2022 5:37 PM
शराब पीने रोका महिला से मारपीट

रायपुर, 2 जुलाई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में शराबियों को आंगन के बाहर खदेडऩा एक महिला को महंगा पड़ गया। शराब पीने मना करने पर नशेडिय़ों ने महिला के साथ मारपीट की। नामजद शिकायत होने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। आरोपी का नाम जीतेंद्र उडिय़ा बताया गया है। पुलिस का कहना है मोहल्ले में वर्मा परिवार रहता है। आरोपी अपने कुछ और साथियों को लेकर वर्मा निवास के बाहर आंगन की तरफ नशाखोरी करने में लगे हुए थे। उनके हाथ में शराब देखने के बाद वर्मा निवास से एक नाबालिग ने इसका विरोध जताया।

नाबालिग के मना करने के बाद आरोपी गाली गलौज पर उतर आए। जब नाबालिग ने अपनी मां को इसके बारे में जानकारी दी, तब वह भी विरोध करने पहुंची। आरोपी जीतेंद्र ने इसी दौरान महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने थाना आने के बाद आरोपी जीतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट