रायपुर
महाराष्ट्र में कांग्रेस को जनादेश नहीं था—पटेल
01-Jul-2022 5:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल रायपुर पहुंचे। वे रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महाराष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि वहां कांग्रेस को जनादेश नहीं था।वह भटकाने का काम कर रहे हैं।कांग्रेस अपने बोझ के कारण दब गई है,दूसरा कोई जिम्मेदार नहीं है।
उदयपुर घटना और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले को लेकर जिस तरीके से टिप्पणी की है,उसके बाद इस पर कोई टिप्पणी नहीं आनी चाहिए।सरकार और समाज दोनों चाहते हैं देश में शांति रहे।कानून के दायरे में हम सबको विचार करना पड़ेगा।हमारी संविधान की मूल भावना और जो सांस्कृतिक मर्यादाएं हैं उनको बहुत बड़ी चोट पहुंची है। उच्च न्यायालय के बाद कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे