रायपुर
डॅा. उमेश कुमार मिश्र निजी विवि विनियामक आयोग के अध्यक्ष
01-Jul-2022 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जुलाई। राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा डॅा. उमेश कुमार मिश्र को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग,रायपुर के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 36 की उपधारा(4) के तहत् की गई है। इस नियुक्ति के संबंध में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो द्वारा को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत् डॉ. उमेश कुमार मिश्र की नियुक्ति 70 वर्ष की आयु अथवा तीन वर्ष की अवधि जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे