रायपुर

सवा लाख के 10 मोबाइल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
30-Jun-2022 5:05 PM
सवा लाख के 10 मोबाइल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 30 जून।  उरला पुलिस ने मोबाइल चोर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 मोबाईल फोन कीमत एक लाख बीस हजार जब्त किया। उरला थाना क्षेत्रांतर्गत कुछ एरिया विशेष में मोबाईल एवं पर्स इत्यादि छीनने की शिकायते मिल रही थी। उरला पुलिस ने ऐसे लडक़ो को चिन्हित किया। जिनके संबंध में आमतौर पर नशाखोरी, छीना झपटी की शिकायतें थी। इसी तारतम्य में  संतोष नगर  के रहने वाले चेतन वर्मा, ईतवारी बाजार उरला के रहने वाले शुभम पाण्डेय, कैलाश नगर के तोमेश वर्मा और उसके एक अन्य साथी को राउण्डअप किया गया। और मिल रही सूचनाओं के संबंध में तस्दीकी एवं पूछताछ करने पर पिछले दिनों चोरी छीना झपटी जैसी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके कब्जे से अलग-अलग वारदातो ंसे संबंधित 10 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल कीमती लगभग एक लाख बीस हजार रूपये जप्त किया। धारा 379 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। 


अन्य पोस्ट