रायपुर

स्वच्छता दीदियों को रेनकोट, महिला समूहों को चेक दिया महापौर ने
30-Jun-2022 5:03 PM
स्वच्छता दीदियों को रेनकोट, महिला समूहों को चेक दिया महापौर ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून।
महापौर मोर द्वार अभियान के तहत गुरुवार को कोटा में शिविर लगाया गया। इसमें महापौर एजाज मेंबर, सभापति प्रमोद दुबे समेत सभी एम आई सी सदस्य और अधिकारी शामिल हुए। ढेबर ने जय केसरी नंदन महिला समूह को 10 हजार राशि की आवर्ती निधि प्रदान किया गया। इसके लिए महापौर जी का  समूह ने धन्यवाद किया। संगिनी स्व सहायता समूह को 10 हजार का आवर्ती निधि, विष्णु महिला समूह को 1 लाख 35 हजार, रजनीगंधा महिला समूह को 1 लाख रुपए का महापौर ने चेक दिया।आधार  कार्ड बनवाने शिविर में स्कूली बच्चे भी पहुंचे।

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र-20 मंगल भवन में वार्डवासियों के समस्याओं का निराकरण किया गया।, आवर्ती निधि के रूप में केसरी नंदन व संगिनी महिला स्वसहायता समूह को 10-10 हजार की राशि दी गई। कोटा कॉलोनी निवासी चंद्रकांत सिंह को शिविर में मजदूर कार्ड तुरन्त बनाकर दिया गया।

जोन 1 शिवानंद नगर निवासी सुनीता चौहान का 5 मिनट में आय व जाति प्रमाण पत्र बनता देख खुश हुई।विकास नगर निवासी सरिता राशन कार्ड , मज़दूर कार्ड बनवाने पहुंची शिविर । महापौर ने तत्काल करवाया काम सरिता जोगी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

बिसाहिन निषाद अपने घर के 2 बच्चों का आधार कार्ड बनाने पहुंची शशि निषाद और हर्षित निषाद घर के दोनो बच्चों का आधार कार्ड बहुत जल्दी बन गया ।  एम आई सी सदस्य नागभूषण राव,  सुंदर जोगी, आकाश तिवारी,  जितेंद्र अग्रवाल,  मनीराम साहू जोन 7 अध्यक्ष, मन्नू यादव, प्रकाश जगत, मंजू वारेंद्र साहू, दिलेश्वरी अन्नू साहू पार्षद एल्डरमैन रवि राव भी साथ है । ठक्कर बापा वार्ड 17 में वार्डवासी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवाने पहुंचे है शिविर में।  स्वच्छता दीदियों  को महापौर के द्वारा रेनकोट वितरित किए गए।
 


अन्य पोस्ट