रायपुर
राज्यपाल उइके से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुलाकात की
29-Jun-2022 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जून। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैनिकों कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने ब्रिगेडियर विवेक शर्मा से बोर्ड द्वारा संचालित कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के इलाज हेतु दी जा रही आर्थिक सहायता राशि में रूपए 25 हजार प्रतिवर्ष से रूपए 50 हजार प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी करने पर राज्यपाल का आभार जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे