रायपुर
मरकाम कल 3 साल पूरे कर रहे, होंगे विविध कार्यक्रम
28-Jun-2022 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 29 जून को सफलतम3 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा सुविधानुरूप अस्पताल एवं गौठानों में श्रमदान (साफ-सफाई), निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान, पौधा वितरण, वृक्षारोपण, अस्पताल एवं वृद्धाश्रम, बाल आश्रम में फल वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
मरकाम के 3 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के अवसर पर सभी जिलों, ब्लॉकों में समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यक्रम सभी नगर, ब्लाक, जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे