रायपुर
गार्डन की पार्किंग से दोपहिया चोरी
28-Jun-2022 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जून। सरस्वती नगर थानांतर्गत अनुपम गार्डन की पार्किंग से दोपहिया चोरी होने का केस थाने में पहुंचा है। अज्ञात चोर ने रात के वक्त डुप्लीकेट चाबी से दोपहिया गायब कर दिया। मामले में राकेश कुमार गजेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। राकेश के मुताबिक उसने अपनी दोपहिया को अनुपम गार्डन की पार्किंग में खड़े किया था। रात्रि 08.10 बजे अपने वह गार्डन पहुंचा था। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचा तो यहां से दोपहिया गायब पाया। आसपास पतासाजी करने पर भी गाड़ी के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। किसी अज्ञात शख्स द्वारा गाड़ी चोरी कर लेने शक होने के बाद उसने थाना में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस का कहना है मामले में लोकल चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे