रायपुर

भूपेश कैबिनेट 7 को, अनुपूरक धान खरीदी का लक्ष्य होगा तय
28-Jun-2022 5:52 PM
भूपेश कैबिनेट 7 को, अनुपूरक धान खरीदी का लक्ष्य होगा तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। सीएम भूपेश बघेल ने सात जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों धान उत्पादन खरीदी के लक्ष्य तय करने के साथ मानसून सत्र पर भी चर्चा होगी।

कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को 12 बजे से सीएम हाऊस में होगी । इसके लिए कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों से कैबिनेट की मंजूरी योग्य प्रस्ताव 6 जुलाई तक मंगवाएं हैं। यह बैठक करीब एक माह बाद हो रहा है। इसमें 18 जलाई से शुरू हो रहें हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार कुछ संशोधन विधेयकों दो हजार करोड़ से अधिक का होने के संकेत है। दसमें भेट-मुलाकात दौरे में सीएम बघेल द्वारा की गई सभी घोषणाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। कृषि विभाग अगले सीजन में 30 लाख हेक्टेयर में धान और 5 लाख हेक्टेयर में मक्का और अन्य फसले लेने की योजना बनाई हैं। इसे देखते हुए धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जाएगा। इस वर्ष भी एक करोड़ टन खरीदी किए जाने के संकेत हैं। इस पर अंतिम निर्णय के लिए एक-दो दिन कैबिनेट सब कमेटी की भी बैठक हो सकती है।


अन्य पोस्ट