रायपुर

डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति बढ़ी
28-Jun-2022 5:51 PM
डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। राज्य शासन ने सीएम के सचिव देवीदयाल सिंह की संविदा नियुक्ति एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है। 2000 बैच के आईएएस श्री सिंह पिछले वर्ष रिटायर हुए थे।

डीडी सिंह के सभी वर्तमान विभागों के प्रभार बने रहेंगे। सिंह 2000 बैच के अकेले अफसर हैं जिन्हें सरकार ने संविदा नियुक्ति दी हैं। इसी तरह से मंत्रालयीन कैडर के संयुक्त सचिव एमआर ठाकुर को भी एक वर्ष की संविदा नियुक्ति दे दी गई है। ठाकुर, बीते मई में ही सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें भी स्वास्थ्य विभाग में ही रखा गया हैं। दूसरी ओर, राज्य शासन ने संचालक वित्त पशु चिकित्सा सेवाएं दिनेश कुमार को विश्व बैंक परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी तरह से अमित तिग्गा लेखा परीक्षण अधिकारी को सहायक लेखा अधिकारी सीआरडीसी नियुक्त किया गया है। 


अन्य पोस्ट