रायपुर

कल लाखों अधिकारी, कर्मचारी सामूहिक सीएल पर
28-Jun-2022 5:48 PM
कल लाखों अधिकारी, कर्मचारी सामूहिक सीएल पर

लंबित डीए और 14 अन्य मांगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। बुधवार को  सामूहिक अवकाश महारैली को सफल बनाने  राजधानी के  शासकीय कार्यालयों में व्यापक जनसंपर्क जारी है। बुधवार को फेडरेशन से जुड़े 4 लाख कर्मचारी अधिकारियों के अवकाश पर रहने का दावा किया गया है।  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष पंकज पांडे चंद्रशेखर तिवारी,अजय तिवारी के नेतृत्व में राजधानी के सिंचाई, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, राजस्व, कमिश्नर कार्यालय में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महामंत्री उमेश मुदलियार अपाक्स प्रांत अध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन रायपुर संभाग प्रभारी अजय तिवारी, विमल चंद कुंण्डू, सीएल दुबे राम चंद्र ताम्बी के नेतृत्व में सामूहिक अवकाश आवेदन कर्मचारी अधिकारियों से भरवा कर कार्यालय प्रमुख को सौंपा गया। उधर मंत्रालय, और संचालनालय में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा और साथी हर विभाग में जाकर फार्म भरवा रहे हैं।

लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह एवं छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन संतोष कुमार वर्मा, मनोहर लोचनम, भोला प्रसाद पटेल, आर एन पटेल, सुभाष श्रीवास्तव, जय साहू, कुमार यादव जनसंपर्क में साथ रहे।

 वीरेंद्र नामदेव  के नेतृत्व में पेंशनर फेडरेशन एवं  रोहित तिवारी  के नेतृत्व में प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने भी पूरे प्रांत में सक्रिय  भागीदारी का संकल्प दोहराया है।


अन्य पोस्ट