रायपुर

गैर भाजपा शासित राज्यों ने वैट नहीं घटाया इसलिए वहां महंगाई—वानथी
28-Jun-2022 5:46 PM
 गैर भाजपा शासित राज्यों ने वैट नहीं घटाया इसलिए वहां महंगाई—वानथी

रायपुर, 28 जून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन एक दिन के दौरे पर रायपुर पहुंची। वह छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगी। शिविर  आज से चंपारण से शुरू हो गया है।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि  वानथी श्रीनिवासन, पार्टी की आइडियोलॉजी के साथ, व्यक्तित्व  विकास और आने वाले चुनाव को देखते हुए तैयारी कराई जाएगी।

वानथी श्रीनिवासन ने  महंगाई को लेकर कहा, कि महंगाई कम करने केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है । गैर भाजपा शासित राज्यों  में पेट्रोल डीजल मे वैट की कमी नही करने के कारण भी महंगाई महसूस हो रही है।  इससे पहले रायपुर पहुंचने पर  माना विमानतल में जिला अध्यक्ष राम साहू के साथ महिला मोर्चा की टीम ने स्वागत किया। महामंत्री स्वप्निल मिश्रा, मेरी राह जी संगीता, हेमलता शर्मा, डॉक्टर किरण बघेल उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट