रायपुर
1 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस की मासिक बैठक
28-Jun-2022 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक जुलाई को पीसीसी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का भी उपस्थित रहेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे से राजीव भवन रायपुर में होगी। इस बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के जिलों में हो रहे चिंतन शिविरों में लिए जा रहे निर्णयों पर अमल को लेकर मंथन होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे