रायपुर
ढेबर का मोर महापौर मोर द्वार अभियान शुरू, 20-20 हजार का लोन, जाति प्रमाण पत्र मौके पर दिया
27-Jun-2022 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जून। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने नगर निगम के मोर महापौर मोर द्वार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने महापौर ढेबर और अफसरों से भरी बस को पहले दिन के वार्डों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।संत कबीर दास वार्ड में आयोजित शिविर में ढेबर ने स्वनिधि योजना के हितग्राही झामिन विश्वकर्मा, संजय शर्मा, गीता जंघेल, सोहागवती साहू सहित अन्य को आवेदन पर तत्काल 20 हजार रुपये तक का लोन प्रदान किया। यहां महिलाओं ने बिजली, पानी सहित साफ-सफाई की समस्या बताई।तो ढेबर ने तुरंत टीम भेजकर समस्या का निदान कराया। शिविर में प्रेमलता देवांगन, पूजा साहू सहित अन्य हितग्राहियों को आवेदन पर तत्काल जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड प्रदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे