रायपुर
बघेल का अचूक निशाना
27-Jun-2022 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे