रायपुर
ढेबर- दुबे ने स्टेट बैंक कॉलोनी एवं विद्यानगर गार्डन का लोकार्पण किया
26-Jun-2022 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जून। पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 के अंतर्गत शैलेन्द्र नगर में स्टेट बैंक कॉलोनी गार्डन एवं विद्यानगर में गार्डन के नवीन विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने फीता काटकर लोकार्पण किया।इस मौके पर जोन कमिश्नर विनय मिश्रा एवं कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी सहित शैलेन्द्र नगर के रहवासी महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे नेसभी लोगों से नये गार्डन के रखरखाव एवं संधारण में सहभागिता दर्ज करवाने एवं गार्डन को साफ - सुथरा बनाये रखने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे