रायपुर
27 को सत्याग्रह सीएम बघेल, मरकाम सहित सभी मंत्री, विधायक अपने क्षेत्रों में अगुवाई करेंगे
25-Jun-2022 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जून। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभास्तर पर आयोजित शांतिपूर्ण एक-दिवसीय सत्याग्रह हेतु विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किया गया है। पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोण्डागांव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सक्ती विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अंबिकापुर मंत्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण मंत्री ताम्रध्वज साहू, साजा मंत्री रविन्द्र चौबे, आरंग मंत्री शिवकुमार डहरिया, प्रतापपुर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, कवर्धा मंत्री मो. अकबर सत्याग्रह पर बैठेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे