रायपुर
दिव्यांगों, वृद्धजनों के लिए सातों प्लेटफार्म कवर करते रैंप की सुविधा जल्द
24-Jun-2022 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जून। राजधानी के दिव्यांगों और वृद्ध नागरिकों को जल्द ही रेल्वे स्टेशन में रैंप की सुविधा मिलने जा रही हैं। यह रैंप फुड-प्लाजा के पास से निकलकर सातो प्लेटफार्म को कवर करते हुए लोको कॅालोनी निकास तक बनाया जा रहा हैं। ओवर ब्रिज,यात्रियों को सीधे स्टेशन के बाहर लेकर आएगा। प्लेटफार्म नम्बर 2,3,5,6 में रैंप की सुविधा होगी। इसका 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें एक खामी भी है। व्हीलचेयर पर आश्रित यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। प्लेटफार्म में जाने इनके व्हीलचेयर सीढिय़ां कैसे चढ़ेंगे। यह बहुत कम लोगों को ज्ञात हैं कि रैंप निर्माण की मांग और इसे बनवाने में पूर्व सीएम अजीत जोगी की भूमिका रही है। यह सुविधा अब उनके निधन के दो वर्ष बाद मिल रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे