रायपुर
आबकारी का दावा, दुकानों में नहीं है भाड़ा की तंगी
23-Jun-2022 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जून। शहर की शराब दुकानों में भाड़ा जाम होने की खबरों को खारिज करते हुए आबकारी विभाग ने दावा किया है कि कहीं भी किराया नहीं देने की कोई ऐसी स्थिती नहीं है। दुकान मालिकों को समय रहते किराए का भुगतान किया जा रहा है। मीडिया में भ्रामक जानकारी दी गई है। हाल के दिनों में रेलवे स्टेशन रोड से खबर बाहर आई थी कि मार्गदर्शन चाली प्रीमियम शॉप समेत और दूसरी दुकानों को दिए जाने वाली भाड़ा राशि रोक दी गई है। 6 से 8 महीने की राशि रोके जाने से दुकान मालिक परेशान है। इस पूरे मसले को लेकर आबकारी विभाग ने इस्थिती को साफ किया है। जिला आबकारी उपायुक्त अनिमेष नेताम के मुताबिक ऐसा कही नहीं है। सभी जगह पेमेंट का सिस्टम बना हुआ है। अगर कहीं से किराया नहीं देने की खबरें दी गई है वह बिल्कुल ग़लत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे