रायपुर
ठेकेदारों की कई मांगों का प्रस्ताव शासन को टेंडर बहिष्कार खत्म
21-Jun-2022 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। छत्तीसगढ़ कॉन्टैक्टर्स एसोसिएशन की सोमवार को 2 घंटे तक चली बैठक के बाद विभिन्न मांगों को लेकर विगत 36 दिनों से प्रदेश के समस्त सरकारी निर्माण विभागों में जारी टेंडर बहिष्कार आंदोलन खत्म करने का फैसला किया गया! साथ ही निर्माण विभागों से शासन को निराकरण के लिए जो प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, उसके लिए संघर्ष करते रहने का निर्णय लिया है! बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने अफसरों के साथ हुई बैठक में और लंबे संघर्ष से जिन जिन मांगों पर सहमति बनी है तथा उसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, विस्तार से सभी को जानकारी दी! साथ ही बताया कि जिन जायज मांगों को लेकर टेंडर बहिष्कार चल रहा था, उसका परिणाम महीने भर में सबके सामने होगा!
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे