रायपुर
दो दिनों की बारिश के बाद मध्य छत्तीसगढ़ सूखा, कल हो सकती है
21-Jun-2022 7:35 PM
जशपुर में हुई बारिश का दृश्य
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। दो दिनों तक अच्छी बारिश के बाद मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों आज सूखे रहे। उधर जशपुरनगर में दोपहर डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए खेत खलिहान। काले बादलों से छाए गहरे अंधकार के बीच, गरज बरस के साथ लगातार डेढ़ घंटे तक होती रही मूसलाधार बारिश।
इधर मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर तक विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका हरियाणा से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
प्रदेश में कल 22 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे