रायपुर
रायपुर, 21 जून। चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशों ने खम्हरडीह इलाके में युवक से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, बाइक और मोबाइल बरामद किया है। दरअसल, प्रार्थी ने थाना खम्हरडीह में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 जून की देर रात जब वह अपने अन्य दोस्तों के साथ कचना में बोरवेल खनन का काम समाप्त कर सुरेश्वर महादेव मंदिर के पास खाना खा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल में तीन लोग आए और मेरे और मेरे दोस्तों से मारपीट कर चाकू दिखाकर मोबाइल लूटकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जांच के दौरान आरोपियों की पहचान बीएसयूपी कचना के निवासियों के रूप में हुई।जिसमे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया और मेमोरेंडम के आधार पर उनसे चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी हुई मोबाइल उनके कब्जे से जब्त की गई उनका अपराध सिद्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।