रायपुर
रायपुर, 20 जून। शहर में घर के अंदर से मोबाइल चुराने वाला गैंग सक्रिय है। तेलीबांधा में एक ही दिन में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं जिसमें पीडि़तों ने घर के अंदर से मोबाइल चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को पुलिस ने बताया, पहली घटना 15 जून की है। गोवर्धन चौक साहू पारा में दीपक धु्रव के यहां से किसी अज्ञात चोर ने कमरे में रखे मोबाइल फोन को चुरा लिया। घर में सोए रहने के दौरान किसी अज्ञात ने रात 11 बजे फोन चुरा लिया। इसी तरह से एक और मामला सामने आया। ठीक अगले दिन सतनामी पारा में रहने वाले भारत प्रकाश के यहां से किसी ने साढ़े ग्यारह बजे दो स्मार्ट फोन चुरा लिया।
दोनों स्मार्ट फोन की कीमत बीस हजार रुपये है। दो दिन में मोबाइल चोरी की दो घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने रात के वक्त इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है। फोन चोरी की एफआईआर के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर खोजबीन तेज की है।