रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार शराब बेचकर कोचिया तैयार कर रही-सोनी
20-Jun-2022 7:05 PM
छत्तीसगढ़ सरकार शराब बेचकर कोचिया तैयार कर रही-सोनी

रायपुर, 20 जून। लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने आज संसदीय कार्यालय में नए भारत की अग्निपथ योजना को लेकर पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस नौजवनों को गुमराह करना चाहती है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश में युवाओं की फौज खड़ी करेगी। देशमें वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन युवाओं को राष्ट्रभक्ति और अनुशासन देने की ऐसी कोई योजना कांग्रेस नहीं ला सकी।

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में वार्षिक राषि 4.67 लाख से 6.92 लाख प्राप्त होगी तथा फौज में भर्ती युवाओं को अनेकों सुविधाएं प्राप्त होगी और सुविधाओं के साथ-साथ प्रोत्साहन राषि तथा लगभग 48 लाख रूपये तक की बीमा सुविधा भी होगी।

एक सवाल के जवाब में श्री सोनी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ विरोधी होने आरोप लगाया और कहा कि एक माह पूर्व केन्द्र सरकार पूरे देशवासियों के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की, लेकिन भूपेश सरकार को प्रदेशवासियों से कोई सरोकार नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार केवल ऑनलाइन शराब बेचकर कोचिया पैदा कर रही है। उन्होंने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के चौकीदार बनाने के बयान पर नो कमेंट्स कहा। सोनी ने कहा कि मैंने वह बयान पढ़ा नहीं, न मैंने देखा, और न ही सूना। सुनील सोनी ने हाथ हिलाकर कुछ भी कहने से इंकार किया। 


अन्य पोस्ट