रायपुर
धनेली पुल पर भारी वाहन ने युवक को रौंदा
20-Jun-2022 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जून। धरसींवा थानांतर्गत धनेली पुल के ऊपर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया। पैदल जाते वक्त गाड़ी चालक ने युवक को रौंद दिया, मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, मृतक का नाम पंकज साहू है। 25 वर्षिय पंकज धनेली गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि पंकज दोपहर करीब डेढ़ बजे काम के सिलसिले में घर से निकला था। जब वह धनेली पुल की तरफ से जा रहा था तभी पीछे से किसी अज्ञात चालक ने उसे चपेट में ले लिया। भारी भरकम गाड़ी के नीचे दब जाने की वजह से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को पंकज के पिता ने हादसे के बारे में सूचना दी। मामले में मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे