रायपुर

दो दिन में दो नाबालिग गायब
20-Jun-2022 6:45 PM
दो दिन में दो नाबालिग गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। उरला और कोतवाली थाना क्षेत्र में दो दिन के अंदर दो नाबालिग गायब हो गए हैं। घरवालों की सूचना देने के बाद पुलिस ने नाबालिगों की खोजबीन शुरू की है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात के खिलाफ में अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों घटना 18 और 19 जून की है। घर से निकलने के बाद दिन के वक्त नाबालिग गायब हो गए। पुलिस ने बताया कोतवाली में परिजनों ने रविवार की शाम सूचना दर्ज कराई। एक 17 वर्षिय नाबालिग अपने घर से काम के सिलसिले में निकली थी लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी।

परिजनों से संपर्क करने के बाद भी घरवालों को कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाना आकर सूचना दर्ज कराई। दूसरी घटना में उरला पुलिस ने एक 14 वर्षिय नाबालिग के गुम हो जाने के बाद परिजन पहुंचे थे। परिजनों को शक है कि किसी युवक ने नाबालिग को अगवा कर लिया।  हाल के दिनों में शहर के आउटर में बच्चों के गायब होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उसी सिलसिले में इस घटना को भी देखा जा रहा है।


अन्य पोस्ट