रायपुर
पहली बारिश में ही जलभराव
19-Jun-2022 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। प्री मानसून की पहली बारिश ने रविवार को नगर निगम की स्मार्ट सिटी की मुहिम और नाला - नाली एवं सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। मात्र 45 मिनट की बारिश से शहर भर में रिहायशी इलाके, सडक़ और नाले बारिश के पानी से लबालब हो गए।
कई इलाकों में जलभराव के साथ सडक़ पर कीचड़ व गंदगी उफन आने से राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे वे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर कोसते नजर आए। रिगं रोड पर रायपुरा ओवर ब्रिज,कुशालपुर,लाखेनगर और शहर के सडक़ों में पानी भरा गया। सुबह मौसम बदलने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद ही करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। शहर के कई निचले व रिहायशी इलाकों में भी बारिश का पानी घरों व दुकानों में जा घुसा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे