रायपुर

अत्रेयी को मिला प्रथम पुरूस्कार
18-Jun-2022 6:48 PM
अत्रेयी को मिला प्रथम पुरूस्कार

 रायपुर, 18 जून। कौशल महोत्सव फयुजन ऑल इंडिया नृत्य प्रतियोगिता 2022 जिसका आयोजन कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार और ललित कला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित किया गया शहर की अत्रेयी बंगाली फोक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें जजेस और दर्शकों का मन मोह लिया। अत्रेयी  घोष नृत्य के अलावा वेस्टर्न डांस भी बखूबी प्रस्तुत करती हैं ।अत्रेयी नृत्याजंली डांस एकेडमी के डायरेक्टर कमलेश मरकाम से नृत्य की शिक्षा ले रहे हैं।

अत्रेयी  ने हाल ही में ऑल इंडिया डांस कंपटीशन शिमला में कथक नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। अत्रेयी नृत्य के अलावा चित्र कारी भी बखूबी करती है।चित्रकारी मे भी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इनकी माता अर्पिता घोष है जोकि होममेकर है तथा पिता अभीक घोष है।


अन्य पोस्ट