रायपुर

महिला चोर गैंग सक्रिय, घर घुसकर दो मोबाइल किया पार
18-Jun-2022 5:55 PM
महिला चोर गैंग सक्रिय, घर घुसकर दो मोबाइल किया पार

रायपुर, 18 जून। राजधानीवासी हो जाएं सावधान शहर में घुमंतू महिला चोर गैंग सक्रिय हैं। आज इस गैंग ने क्षनर्मदापारा इलाके में रहने वाले एक अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े दो मोबाइल चोरी की वारदात कर हुई फरार। पड़ोसी घर मे भी घुसकर घर की अलमारी तक पहुंची महिला चोर गैंग। घर की मालकिन के शोर मचाने पर उसके साथ ही मारपीट कर  फरार हो गई हैं।शातिर महिला चोर गैंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 


अन्य पोस्ट