रायपुर
मोदी-शाह की चाल है, युवा रोजगार को बेहाल है...
18-Jun-2022 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। केन्द्र सरकार की सेना भर्ती योजना अग्निपथ का राजधानी रायपुर में भी विरोध होने लगा है। शुक्रवार को कुछ युवाओं के बाद आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां लहरा रहे थे। इनमें... अग्निपथ का मसौदा युवाओं से धोखा है, भाजपा सांसद नींद से जागो, सेना के नाम पर राजनीति बंद करो, मोदी-शाह की चाल है, युवा रोजगार को बेहाल है जैसे नारे लिखे थे। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे