रायपुर
धमकी देकर युवती से रेप
18-Jun-2022 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। विधानसभा थाना क्षेत्र में डरा धमकाकर अपने करीबी रिश्तेदार से रेप करने का मामला सामने आया है। युवती की तरफ से शिकायत मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस ने जुर्म दर्ज किया।
पुलिस ने बताया, आरोपी का नाम संजीव जंघेल है। पुलिस ने बताया पीडि़ता जो कि महासमुंद की रहने वाली है, उसका आरोपी के यहां आना जाना था। रिश्तेदार होने के नाते युवती आरोपी की पत्नी से मिलने आया करती थी। इसी दौरान आरोपी ने नीयत खराब कर ली। पुलिस का कहना है आरोपी ने युवती को पहले झांसे में लेकर कुकर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब पीडि़ता ने मना कर दिया तब आरोपी ने संबंध बनाने दबाव बनाया। डरा धमकाकर घटना को अंजाम दे दिया।
घटना के कई दिनों बाद युवती ने अपने परिजनों को यह जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस थाना तक पहुंचा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे