रायपुर
सायबर यूनिट ने खोज निकाले 200 फोन
18-Jun-2022 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। शहर में गुम मोबाइल की खोजबीन करने वाली सायबर टीम को सफलता मिली है। एक हफ्ते के भीतर जांच टीम ने अलग-अलग जगहों से दो सौ मोबाइल फोन खोज निकाला है। फोन धारकों की जानकारी लेकर शनिवार की शाम से उनसे संपर्क साधा जाएगा। रविवार के दोपहर को धारकों को कंट्रोल रूम बुलाकर सौगात दी जाएगी। थानों में मोबाइल चोरी और गुम होने की सूचना के बाद सायबर सेल की टीम एक्टिव है। इसके पहले भी फोन धारकों को गुम मोबाइल ढूंढकर उन्हें सौगात दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे