रायपुर

राहगीरों से मोबाईल, पर्स लूटने वाले 4 नाबालिग गिरफ्तार
18-Jun-2022 5:36 PM
राहगीरों से मोबाईल, पर्स लूटने वाले 4 नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। उरला पुलिस ने राहगीरों से मोबाईल पर्स एवं अन्य सामग्री लूटने वाले 04 नाबालिक को पकड़ा। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन कीमती लगभग 12हजार  रूपए और अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

 मोहम्द अख्तर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की  24मई की रात 9.30 बजे बीरगांव से सरोरा की ओर जा रहा था, रायपुर इस्पात फैक्ट्री उरला के पास अपने मोटरसाइकिल में बंधे पंखे को ठीक करने के लिए रुका था। जंहा पर अकेला देख लडक़ों ने उसे घेर लिया और हाथ पैर को पकड़ कर तलाशी करने लगे अख्तर के विरोध करने पर आरोपी लडक़े ने लात घूसे से मारने लगे और जेब में रखे रीयल मी कंपनी का मोबाइल कीमती 12 हजार रूपए लूटकर भाग गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर  बताए हुलिए आधार पर पुलिस ने कुछ संदिध्ध लडकों से पूछताछ किया पहले तो वे नकारते रहे ।  कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना को स्वीकार करते हुवे लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया । ये लडक़े अक्सर गैंग  बना कर आते थे और मौका देखकर रास्ते चलने वाले लोगो से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। अपचारियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर को रिमाण्ड में भेजा जा रहा।


अन्य पोस्ट