रायपुर
अंग्रेजी पव्वा और नगदी के साथ कोचिया बंदी
17-Jun-2022 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जून। खमतराई पुलिस ने व्यास तालाब के पास से एक कोचिए को दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। साथ में बिक्री की रकम 600 रुपये पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने बताया आरोपी का नाम सालिकराम जगत है। काफी दिनों से उसके संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिल रही थी। गुरूवार को मुखबीर द्वारा सटीक जानकारी देने पर व्यास तालाब के पास से उसे पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे