रायपुर
आरूष का चयन एनडीए के लिए
16-Jun-2022 6:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। अवंति विहार निवासी आरुष मिश्रा का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहला एवं राष्ट्रीय स्तर पर 19 वां स्थान प्राप्त किया है। आरूष कक्षा सातवीं तक शहर के डीपीएस स्कूल के मेधावी छात्र रहे हैं। बाद के वर्षों में इन्होंने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करके राष्ट्रीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून में प्रवेश लिया जहां इन्होंने कक्षा आठवीं से बारहवीं तक अध्ययन किया। इन्होंने सन 2017 में अखिल भारतीय विज्ञान मंथन द्वारा आईआईटी दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था, इनके पिता उमेश नाथ मिश्रा बीएसएनएल में सहायक महाप्रबंधक तथा माता डॉ सुषमा मिश्रा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग में पशु सहायक शल्य चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे