रायपुर

इंडोर स्टेडियम में भाजपा की गरीब कल्याण आमसभा आयोजित
16-Jun-2022 5:13 PM
इंडोर स्टेडियम में  भाजपा की गरीब कल्याण आमसभा आयोजित

सभा में 5 सौ कार्यकर्ता जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। 
शहर जिला भाजपा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन की  योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, अटल ज्योति योजना, कोरोना काल में वैक्सीनेशन, गरीब अन्न योजना आदि योजनाओं से आम जनता के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है।  सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण एवं समग्र विकास के  इस साल 8 वर्ष पूरा होने पर भाजपा रायपुर संभाग द्वारा गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया है।

जनसभा को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन

जनसभा में पूर्व विधायक नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री ओमकार बैस व रमेश सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट