रायपुर
गांधी परिवार क्या कानून से ऊपर है- विष्णुदेव
15-Jun-2022 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संभवत: वे ऐसा मानते हैं कि देश के संविधान और तमाम व्यवस्थाओं से परे हैं! क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है जो उसे न्यायालय के आदेश पर जारी जांच पड़ताल में भ्रष्टाचार के मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर लोकतंत्र खतरे में जान पड़ रहा है। क्या कांग्रेस के लोग वह सब करने की आजादी चाहते हैं, जो दिल्ली के मौजूदा हालात के मद्देनजर नहीं दी जा सकती।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे