रायपुर
भरभराकर गिर गई दुकान
14-Jun-2022 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शहर के रहमानिया चौक इलाके में सुबह- सुबह अचानक एक दुकान भरभराकर गिर गई। आसपास टहल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कॉम्प्लेक्स निर्माण की वजह से यह हादसा हुआ। दुकानें बनवाने नींव खोदे जाने के दौरान असर पड़ोस की ड्राई क्लीन शॉप पर भी हुआ और वह पूरी की पूरी दुकान ध्वस्त हो गई। खाकसार ड्राई क्लीनर्स नाम की यह दुकान शहर की पुरानी ड्राई क्लीन शॉप हुआ करती थी। कॉम्प्लेक्स का निर्माण इनाम नाम का युवक करवा रहा था। लापरवाही से कराए गए निर्माण की वजह से पड़ोस की इमारत पर असर पड़ा है । अब स्थानीय लोग इस मामले की शिकायत करने की तैयारी में है। आरोप है कि सार्वजनिक बोरिंग को भी मकान मालिक ने अपने भवन के दायरे में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे