रायपुर
विश्वविद्यालय जा रहे प्रोफेसर कार दुर्घटना में घायल
14-Jun-2022 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 जून। जीई रोड पर सडक़ हादसे में प्रोफेसर बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक डा. मेघराज चंद्राकर जो इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय मे प्रोफेसर है. वे अपने आल्टो कार में साथी प्रोफेसर अजय कुमार कोष्टा के साथ युनिवर्सिटी जा रहे थे। जैसे ही अग्रसेन धाम चौक से वी.डब्लु.केन्यान तरफ जाने वाली रोड को क्रास कर रहे थे, उसी समय छोटी माल वाहक आम से लदा हुआ वाहन क्रमांक ष्टत्र06/त्रक्क/7733 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कार के सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे