रायपुर

पुलिस ने नष्ट किया अफीम, गांजा और ब्राउन शुगर
14-Jun-2022 5:55 PM
पुलिस ने नष्ट किया अफीम, गांजा और ब्राउन शुगर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। सोमवार को रेंज स्तरीय गठित ‘ड्रग डिस्पोजल समिति’ के द्वारा सिलतरा स्थित प्लांट में जिला रायपुर के समस्त थानो में जप्त मादक पदार्थो का नष्टीकरण  किया गया।

इसमें गांजा के 137 प्रकरणों में जप्त 2,477 किलोग्राम, गांजा पौधा के 02 प्रकरणों में 6.5 किलोग्राम, डोडा के 06 प्रकरणों में 65 किलोग्राम, अफीम के 01 प्रकरण में जप्त 500 ग्राम, मादक पदार्थ युक्त सिरप के 03 प्रकरणों में 539 नग, नशीली टेबलेट के 05 प्रकरणों में 2396 नग, ब्रॉउन शुगर के 03 प्रकरणों में जप्त 116 ग्राम शामिल हैं।

इस दौरान रेंज स्तरीय गठित समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर  ओ.पी.पाल, सदस्य  प्रशांत अग्रवाल पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं सदस्य  प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक धमतरी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट